ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नालंदा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है. इस घटना में एक शख्स को गोली भी लगी है. घायलवस्था में उसे इलाज के ल

नालंदा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त एक ताजा खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है. इस घटना में एक शख्स को गोली भी लगी है. घायलवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र की है, जहां मुढ़ारी गांव में दो पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई है. आपसी विवाद में फायरिंग और रोड़ेबाजी की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में एक शख्स को गोली लग गई है. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी की पहचान राजकुमार पासवान के रूप में की गए है, जिसका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


ग्रामीणों ने बताया कि गली से साइकिल निकालने के विवाद में दो टोलों के लोग एक दूसरे से भिड़ गये. इसके बाद दोनों तरफ से रोड़ेबाजी हुई. इसके बाद फायरिंग की भी की गयी. सूत्रों की माने तो फायरिंग करने के लिए हथियार की छीना झपटी के दौरान गोली लगी. हालांकि, गोली मारने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया गया है. सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि दोनों पक्षों से एफआईआर कराई गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें