ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिस्कोमान भवन के पास सीओ का पिस्टल लेकर भागे बदमाश, पुलिस महकमा हलकान

GOPALGANJ : बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. विधायकों के बाद अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. बेखौफ बदमाश सीओ को अपना शिकार बनात

बिस्कोमान भवन के पास सीओ का पिस्टल लेकर भागे बदमाश, पुलिस महकमा हलकान
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. विधायकों के बाद अपराधियों ने प्रशासनिक अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. बेखौफ बदमाश सीओ को अपना शिकार बनाते हुए उनका पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद पुलिस महकमा हलकान है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.


मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है. यहां नगर थाना अंतगर्त बिस्कोमान भवन के पास बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाश सदर सीओ विजय कुमार सिंह का पिस्टल लेकर फरार हो गए हैं. इस घटना को लेकर सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


सदर सीओ ने पुलिस को बताया है कि बिस्कोमान भवन के पास स्थित उनके मकान पर गैस-चूल्हा रिपेयर करने के लिए सीवान जिले के मैरवा थाने के विजयीपुर मोड़ के प्रिंस यादव, सचिन कुमार और विकास पहुंचे. गैस-चूल्हा रिपेयर करने के दौरान वे ऑफिस से घर पहुंचे. इसके बाद पिस्तौल बिछावन पर रखकर वाशरूम में फ्रेश होने के लिए चले गए. वाशरूम से जब बाहर आए तो देखा कि तीनों युवक गायब हैं.


इसके बाद सीओ विजय कुमार सिंह की नजर जब बिछावन पर पड़ी तो देखा कि पिस्तौल गायब है. मैगजीन और छह जिंदा गोली वहीं पड़ा है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि इसके पहले दो बार युवक गैस-चूल्हा रिपेयर करने के लिए उनके मकान पर आ चुके हैं. वे तीनों आपराधिक प्रावृति के हैं.


इन अपराधियों के गिरोह की सरगना संजना नामक एक लड़की है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने उनका पिस्तौल संजना से तीस हजार रुपए में बेच दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता