ब्रेकिंग
‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवाNEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेताया‘दिल्ली में पेलेट गन.. बिहार में AK-47 से फायरिंग’, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब, कहा- छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम जानलेवाNEET पेपर लीक केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहप्यार के लिए पति की हत्या: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची साजिश, गड़ासी से काटकर नहर में फेंकी लाशऊपर घरेलू सामान, नीचे शराब की खेप! बिहार में तस्करों का प्लान फेल, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार‘छात्रों को रिहा नहीं किया तो NDA सरकार भुगतेगी खामियाजा’, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को चेताया

बिहार : पिस्टल की नोक पर 10th क्लास की स्टूडेंट से गैंगरेप, बदमाशों ने वायरल किया बलात्कार का वीडियो

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हथियार के बल पर एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं अपराधियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और उसे

बिहार : पिस्टल की नोक पर 10th क्लास की स्टूडेंट से गैंगरेप, बदमाशों ने वायरल किया बलात्कार का वीडियो
First Bihar
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में हथियार के बल पर एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं अपराधियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर दो युवकों को नामजद किया है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में बताया है कि उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है. वह अपने स्कूल से प्रमाण पत्र लेकर घर लौट रही थी. उस दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश आये और पीड़िता को पिस्टल का डर दिखाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया. उसके बाद उसे गन्ने के खेत में ले गए और वहां दोनों बदमाशों ने बलात्कार किया. इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और किसी से बताने पर छात्रा का वीडियो वायरल करने की धमकी दी.


इसके बाद दोनों युवकों ने पीड़िता को बाइक से उसी जगह पर छोड़ दिया, जहां से उसे उठाकर ले गये थे. बाद में किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने घटना की जानकारी मां को दी. लेकिन उसकी मां लोकलाज के डर से चुप रही. लेकिन इसी बीच आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. इस घटना में शामिल एक आरोपी उसी गांव का है. जबकि दूसरा बगल के गांव का है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

टैग्स