ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

दरभंगा में खौफनाक घटना, विवाहिता को किरोसिन तेल से नहलाकर लगा दी आग

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. दरअसल ससुराल वालों ने एक विवाहिता को किरोसिन तेल से नहलाकर आग लगा दी. आग लगते ही पीड़ित महिला जैसे-तैसे कर अपना

दरभंगा में खौफनाक घटना, विवाहिता को किरोसिन तेल से नहलाकर लगा दी आग
First Bihar
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. दरअसल ससुराल वालों ने एक विवाहिता को किरोसिन तेल से नहलाकर आग लगा दी. आग लगते ही पीड़ित महिला जैसे-तैसे कर अपना जान बचाई. लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


वारदात दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला को ससुराल वालों ने दहेज़ के लिए ज़िंदा जलाने की कोशिश की. पीड़िता महिला के पति नेमतुल्ला ने जान मारने की नीयत से पत्नी के शरीर पर किरोसिन तेल छिड़क दिया और उसके बाद उसे आग लगा दी. हालांकि किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई. लेकिन वह बुरी तरह झुलस गई है.


पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि शिवराम गांव की रहने वाली स्व. मो. खालिक की पुत्री नरगिस खातून ने महिला थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया है कि 26 दिसंबर 2015 को सदर थाना क्षेत्र के लबान गांव में मो. असलम के पुत्र मो. नेमतुल्ला से उसकी शादी हुई थी. ससुराल वालों ने पति को अरब जाने के लिए उनकी मां से दो लाख रुपये की मांग की. पीड़िता की मां ने एक लाख 60 हजार रुपए कर्ज लेकर ससुराल वाले को दे दिया. उसके बाद उसके पति अरब चले गए. वहां वे चार वर्ष तक रहे. इस दौरान उसे कोई संतान नहीं हुआ. इसलिए ससुराल वाले उसे बांझिन कहते हुए प्रताड़ित करने लगे. तब वह अपने मायके में ही रहने लगी.


27 मार्च को उसे पता चला कि उसके पति ससुराल आए हुए हैं. 28 मार्च को अपने ग्रामीणों के साथ ससुराल गई. वहां पंचायती कर उसे ससुराल में छोड़कर ग्रामीण चले गए. फिर 10 अप्रैल को उसके ससुर मो. असलम, सास अजीमा खातून, ननद शाहीन परवीन, माहीन परवीन और पति ने मारपीट कर आग लगा दी. इस घटना को लेकर महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता