ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

बिहार: जेडीयू नेता के दो बेटों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताज़ा मामला नवादा का है, जहां जेडीयू नेता के दो बेटों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।इस वारदात के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार: जेडीयू नेता के दो बेटों पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। ताज़ा मामला नवादा का है, जहां जेडीयू नेता के दो बेटों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।इस वारदात के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी स्थिति देखते हुए नवादा के डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है। घायलों में जेडीयू नेता मोहन सिंह चंद्रवंशी के बेटे गौतम सिंह और कुणाल सिंह हैं, जिन्हें प्रसाद बीघा मोहल्ले में अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दोनों भाई दुर्गा पूजा का मेला घूमने जा रहे थे। उसी दौरान होटल गैलेक्सी प्रकाश बीघा के पास बदमाशों ने दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बेहतर इलाज के लिए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।



बताया जा रहा है कि दोनों को किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद दोनों भाइयों पर चाकू से हमला किया गया है। अभी थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन मिलते ही पुलिस जांच में जुट जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

टैग्स