ब्रेकिंग
कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦कपड़ों की आड़ में चंडीगढ़ से बिहार लाई जा रही थी शराब... सिवान में 9600 बोतलों के साथ कंटेनर जब्त✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे

कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका

Bihar Crime News: नवादा के परनाडाबर थाना क्षेत्र में कुएं से एक युवक का अधजला शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सोफी कुमार के रूप में हुई है. घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी मिली, जिसका नंबर प्लेट गायब बताया...

कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह कुएं से एक युवक का अधजला शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सिरदला प्रखंड के भोला कुरहा और कृष्णा नगर के बीच कुएं में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकलवाकर जांच शुरू की. मृतक की पहचान चंदाबारा गांव निवासी महेंद्र चौहान के पुत्र सोफी कुमार के रूप में हुई है.


परिजनों के अनुसार सोफी कुमार की करीब चार महीने पहले शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था. मृतक के पिता महेंद्र चौहान का आरोप है कि वह अपने बेटे की पत्नी को विदा कराने के लिए उसके मायके बटमहेश गांव गए थे, लेकिन वहां से बहू को भेजने से इनकार कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें धमकी भी दी गई.


रविवार सुबह घर से निकला था युवक

परिजनों ने बताया कि ससुराल से लौटने के बाद सोफी कुमार काफी परेशान था. घर लौटने के बाद उसने खाना-पीना भी नहीं किया. रविवार सुबह करीब नौ बजे उसने अपने पिता से घूमकर आने की बात कही और घर से निकल गया.


दोपहर करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने सोफी को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला. देर शाम तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. परिवार के लोगों ने उन जगहों पर भी खोजबीन की, जहां सोफी अक्सर जाता था.


कुएं में मिला अधजला शव

तलाश के दौरान एक रिश्तेदार की बेटी ने परिजनों को खेत की ओर एक शव पड़े होने की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. वहां एक कुएं में अधजला शव मिला. शव की पहचान सोफी कुमार के रूप में की गई.


शव से करीब 200 मीटर दूर मिली बाइक

पुलिस को घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक बाइक भी मिली है. बाइक का नंबर प्लेट गायब है, जबकि चेसिस नंबर को खरोंचे जाने की बात सामने आई है. पुलिस बाइक को भी जांच का अहम हिस्सा मानकर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है.


मृतक के पिता ने शादी के बाद ससुराल पक्ष के साथ हुए विवाद की जानकारी पुलिस को दी है. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत कैसे हुई और उसका शव कुएं तक कैसे पहुंचा.


परनाडाबर थाना प्रभारी हरिकांत कुमार ने बताया कि कुएं में अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव को बरामद कर उसकी पहचान कर ली गई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और बाइक की जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.