ब्रेकिंग
कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट✦कुएं से मिला युवक का अधजला शव, शादी के बाद चल रहा था विवाद... हत्या की आशंका✦सीवान में अपराधियों का खूनी खेल, पूर्व प्रमुख पति को घेरकर मारी गोली; हालत गंभीर✦समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी✦ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, दीवारों और गेट पर कालिख पोती; लिखे आपत्तिजनक नारे✦जाली नोट के नेटवर्क का भंडाफोड़: बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन स्मगलर अरेस्ट

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Bus Truck Accident: समस्तीपुर में एनएच-28 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर में करीब 30 यात्री घायल हो गए. हादसा फतेहपुर गांव के पास हुआ, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बस चालक पर मोबाइल फोन पर बात करने...

समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 30 यात्री घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bus Truck Accident: समस्तीपुर से पटना जा रही यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की सोमवार सुबह एनएच-28 पर जोरदार टक्कर हो गई. हादसा फतेहपुर गांव के पास हुआ, जिसमें बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए. टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और आसपास के निजी अस्पतालों व क्लीनिकों में भर्ती कराया.


हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने बस चालक पर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने का आरोप लगाया. यात्रियों के मुताबिक, मोबाइल पर बात करने के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क की दूसरी दिशा में चली गई.


इसी दौरान सामने से ट्रक आ रहा था. ट्रक चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की और वाहन को सड़क किनारे गड्ढे में उतार दिया, लेकिन इसके बावजूद दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि बस और ट्रक के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की.


घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया. इसके बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया.


हादसे में घायल यात्री साजन कुमार ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने देखा कि उनकी जेब से करीब 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन गायब था.


पुलिस अब इस आरोप की भी जांच कर रही है कि हादसे के बाद किसी ने घायल यात्रियों की स्थिति का फायदा उठाकर उनके सामान की चोरी तो नहीं की.


मुसरीघरारी थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यात्रियों द्वारा लगाए गए बस चालक के मोबाइल पर बात करने के आरोप की भी जांच की जा रही है. पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है. इसके अलावा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.