ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

बिहार: होली की शाम से लापता शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय में होली की शाम से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के SH-55 को जाम कर दिया और

बिहार: होली की शाम से लापता शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पीट-पीटकर हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में होली की शाम से लापता एक युवक का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के SH-55 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला के पास की है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी अर्जुन सिंह के 30 साल के बेटे गुलशन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन खेतीबाड़ी कर गांव में ही जीवन यापन करता था। होली की शाम वह अपने साइकिल से खेत की ओर गया था जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। गुरुवार को गुलशन का शव सड़क के किनारे से क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ।


लोगों में इस बात की चर्चा है कि बदमाशों ने पीट-पीटकर गुलशन की हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया है। हालांकि परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। आशंका जताई जा रही है रात में किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता