ब्रेकिंग
दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦ Patna Graduate MLC Election : अनंत सिंह के गढ़ में कितना चला ‘छोटे सरकार’ का असर? नीरज ने लगा दी सेंध या बाहुबली ने बचा लिया अपना किला; पढ़िए क्या कहता है ग्राउंड रिपोर्ट ✦Siwan Blast : ‘किसी का हाथ कहीं, किसी का पैर कहीं...’ सीवान ब्लास्ट का खौफनाक मंजर देख कांप उठे चश्मदीद, बोले - ऐसा मंजर कभी नहीं देखा...✦ Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का दांव या नीरज की पकड़? पटना स्नातक सीट पर किसका पलड़ा भारी, 27 अक्टूबर को खुलेगा राज

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी

SUPAUL: सुपौल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जदिया थाना क्षेत्र के फसिया कोठी वार्ड संख्या 3 स्थित नहर से एक 30 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से इलाके में स

बिहार: घर से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर में शव मिलने से इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जदिया थाना क्षेत्र के फसिया कोठी वार्ड संख्या 3 स्थित नहर से एक 30 वर्षीय युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान, मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मो. सिराजुद्दीन के 30 वर्षीय बेटे मो.सद्दाम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सद्दाम मंगलवार की शाम करीब 4 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। सोशल मीडिया के माध्यम से सद्दाम का शव मिलने की जानकारी मिली। परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने सद्दाम की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया है।


 घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी बिंदूओं पर बारिकी से जांच की जा रही है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता