ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवालबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस दिन से चलेगी नई ट्रेन, रेल यात्रियों को बड़ी राहततेज प्रताप यादव ने पीए मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाला, राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को किया भंगमिनिस्टर को ईमानदार होना पड़ेगा...तभी भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के बयान पर शुरू हुई चर्चा- इनके पूर्व वाले तमाम मंत्री ईमानदार नहीं थे ?पटना की सफाई व्यवस्था चरमराई, हड़ताल पर गए नगर निगम के वाहन चालक, कचरा उठाव प्रभावितअवैध हथियार से वह कैसे लोगों को डराता था? भरत तिवारी एनकाउंटर पर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल

बिहार: घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को दफनाया

PURNEA: पूर्णिया में गैंगरेप के बाद हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को गांव के ही तीन दरिंदे उठा ले गए और बारी-बारी से उसके साथ म

बिहार: घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप के बाद हत्या कर शव को दफनाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में गैंगरेप के बाद हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को गांव के ही तीन दरिंदे उठा ले गए और बारी-बारी से उसके साथ मुंह काला किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर शव को जमीन में दफन कर दिया। घटना अमौर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि अमौर थाना क्षेत्र के फकीरटोली गांव निवासी नीरज मंडल की पांच वर्षीय बेटी लवली कुमारी गुरुवार की शाम गांव के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले कुश मंडल ने बच्ची को अगवा कर लिया और उसे मक्का के खेत में ले गया। जहां कुश मंडल, लोबिन मंडल और कौसर आलम ने बारी बारी से बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भेद खुलने के डर से बच्ची की हत्या कर दी।


इस संगीन वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने मक्के के खेत में ही गड्ढा खोदकर बच्ची के शव को दफना दिया और वहां से निकल गए। उधर, बच्ची के अचानक लापता होने के बाद परिजन संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे थे। बच्ची का कही पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस बच्ची को तलाश कर ही रही थी कि शक के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।


जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सारी सच्चाई बयां कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची के शव को मक्के के खेत से बरामद कर लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता