ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

Bihar News: तीन साल बाद खुली DSP की फाइल ! SDPO रहते केस के सुपरविजन में गंभीर का आरोप, अब शुरू होगी विभागीय कार्यवाही....

डीएसपी अमित कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी. इमामगंज के एसडीपीओ रहते दो आपराधिक मामलों की जांच में गंभीर अनियमितता, आदेश उल्लंघन, लापरवाही और संदिग्ध आचरण के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।

Bihar News, Bihar DSP, Amit Kumar DSP, STF DSP Amit Kumar, Home Department Bihar, Departmental Action, Gaya Police, Imamganj SDPO, Bihar Police News, Disciplinary Proceedings
AI से सांकेतिक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के एक डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई होगी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रहते उक्त अधिकारी ने केस के अनुसंधान में घोर लापरवाही बरती थी. आदेश का खुल्लम खुल्ला उलंघन किया था. तीन सालों बाद अब जाकर पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी.


बिहार के एक डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इस संबंध में गृह विभाग ने पत्र जारी किया है. गयाजी जिले कि इमामगंज अनुमंडल के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार वर्तमान में एसटीएफ में डीएसपी के पद पर पदस्थापित हैं. इमामगंज अनुमंडल में पदस्थापन के दौरान लुटुआ थाना कांड संख्या 22/ 2023 एवं कोठी थाना कांड संख्या 109/ 2023 में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप हैं. 


गृह विभाग के पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन एसडीपीओ अमित कुमार पर कर्तव्य में लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता, संदिग्ध चरित्र, आदेश का उल्लंघन, मनमाना काम करने एवं संदिग्ध आचरण के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है. ऐसे में इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया गया है. गृह विभाग ने अमित कुमार से 15 दिनों में अपने बचाव में लिखित बयान देने को कहा है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता