ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

बिहार: दोस्तों के साथ घर से निकला था नाबालिग लड़का, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना बलिया थाना क्षेत

बिहार: दोस्तों के साथ घर से निकला था नाबालिग लड़का, बदमाशों ने गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया इलाके की है, जहां अपराधियों ने एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


मृतक किशोर की पहचान बड़ी बलिया के रहने वाले अंकुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात 9 बजे अंकुश अपने तीन-चार दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। रात सवा नौ बजे अंकुश ने अपने परिजनों को फोन कर लेट से घर आने की बात कही थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटा। रात के 2 बजे स्थानीय चौकीदार ने रेल ट्रैक के पास अंकुश का शव होने की सूचना परिजनों को दी। पहले तो कहा जा रहा था कि ट्रेन से कटकर अंकुश की मौत हुई है लेकिन जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।


उधर, परिजनों ने इसकी सूचना बलिया थाने की पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि पुलिस रात में नहीं आई। इस वजह से परिजनों ने शव उठाकर अपने घर ले गए। शुक्रवार की सुबह पुलिस मृतक के घर पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है।  बदमाशों ने अंकुश को 6 गोलियां मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का मांग है कि डॉग स्क्वायड को बुलाया जाए। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने अंकुश कुमार को क्यों गोली मारी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता