ब्रेकिंग
शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई

बिहार: दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से हड़कंप, कई गाड़ियों के शीशे टूटे; दहशत में इलाके के लोग

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। फायरिंग की इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं

बिहार: दिनदहाड़े दर्जनों राउंड फायरिंग से हड़कंप, कई गाड़ियों के शीशे टूटे; दहशत में इलाके के लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। फायरिंग की इस घटना में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं हालांकि गनीमत की बात रही कि किसी को गोली नहीं लगी है। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


दरअसल, घटना बिहार थाना क्षेत्र के नीमगंज महादेव स्थान के पास की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले महलपर चौक पर नीमगंज के रहने वाले पप्पू कुमार और तकिया के वार्ड सदस्य सोनू कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।


गुरुवार को अपना दोनों पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। 


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस गोलीबारी को अंजाम देने वाले लोगों को तलाश कर रही है।