ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Bihar Crime News: पत्नी के कई लव अफेयर से परेशान था पति, रोका तो वाइफ ने सुपारी देकर रास्ते से हटाया

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले में अवैध संबंधों के चलते एक महिला ने अपने पति की हत्या की साजिश रचकर उसे रास्ते से हटवा दिया.

BIHAR CRIME
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध में पत्नी द्वारा पति की हत्या करा दी है। मामला का खुलासा पुलिस ने किया और बताया कि अमरपुर थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले मिली सिर कटी लाश मिली है। यह शव केंदुआर गांव निवासी 35 वर्षीय बिहारी यादव का था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो हका-बका कर देने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, बिहारी की हत्या उसकी पत्नी रिंकु देवी ने ही करवाई थी। इसके लिए उसने हत्यारे को 35 हजार रुपये भी दिए। 


जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी रिंकु देवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका गांव के कई लोगों से अफेयर चल रहा है। जिस कारण उसका पति इसका विरोध करते हुए अक्सर मारपीट करता था। पति ने उसे घर खर्च के लिए रुपये देना भी बंद कर दिया था। इससे परेशान होकर रिंकू ने अपने पति की हत्या की योजना बनाई।


वहीं, महिला ने बताया कि वह बीते 6 महीने से बिहारी यादव के मर्डर की साजिश रच रही थी। बिहारी यादव कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था। पिछले सप्ताह वह घर लौट रहा था। रिंकू ने घर पहुंचने से पहले, रास्ते में ही अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। अपने परिचित बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश में कामयाब हो गई। 


जानकारी के अनुसार, रिंकू ने बिहारी को घर आते समय भरको के पास ही गाड़ी से उतरने को कहा और वहां से विलासी नहर के पास ले जाकर बालेश्वर एवं बिजुला के सहयोग उसे धारदार हथियार से काट काट कर मौत के घाट उतार दी। हत्या के लिए उसने बालेश्वर को 35 हजार रुपये भी दिए। पुलिस को सिर कटी लाश 11 अप्रैल को सड़ी-गड़ी हालत में मिली, और बिहारी की हत्या 6 अप्रैल को ही हुई थी। 


बता दें कि, रिंकू के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 से 14 साल के बीच है। पिता की हत्या हो गई, मां को जेल हो गई है, ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो गया है कि बच्चों की परवरिश कौन करेगा। फिलहाल, ग्रामीण जैसे-तैसे बच्चों को संभाल रहे हैं।