ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar IPS Officer Arrest: बिहार के IG सुनील नायक गिरफ्तार, पटना में आंध्र प्रदेश पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए.. क्या है मामला?

Bihar IPS Officer Arrest: बिहार अग्निशमन विभाग के आईजी एम. सुनील नायक को 2021 के कथित हिरासत प्रताड़ना मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। प्रकाशम जिला पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की तैयारी में है।

Bihar IPS Officer Arrest
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar IPS Officer Arrest: बिहार अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एम. सुनील नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आंध्र प्रदेश की टीम ने चिड़ियाघर के पास स्थित उनके सरकारी आवास पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। मौके पर पटना सिटी एसपी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की तैयारी में है।


जानकारी के अनुसार, यह मामला वर्ष 2021 का है, जब सुनील नायक आंध्र प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। उस दौरान उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू को गिरफ्तार किया था। सांसद ने आरोप लगाया था कि हिरासत के दौरान उनके साथ प्रताड़ना की गई। 


इसी आरोप के आधार पर अदालत के आदेश पर नायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में प्रकाशम जिले की पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भी भेजा, लेकिन वे पेश नहीं हुए। सुनील नायक वर्ष 2019 में आंध्र प्रदेश प्रतिनियुक्ति पर गए थे और करीब तीन वर्षों तक वहां तैनात रहे। वर्ष 2024 में तेलुगु देशम पार्टी की सरकार बनने के बाद वे अपने मूल कैडर बिहार लौट आए। 


फिलहाल वे डआईजी (अग्निशमन सेवा) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष से जुड़े कथित हत्या प्रयास और हिरासत प्रताड़ना मामले में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के दौरान उनके आवास के बाहर बड़ी संख्या में फायर सर्विस के जवान भी मौजूद रहे। 


आंध्रपप्रदेश के प्रकाशम जिले की पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ करने के बाद आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आईजी की गिरफ्तारी को लेकर उनके आवास पर बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों को लगाया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह आवास पहुंचे, जहां से आंध्रप्रदेश पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर गई। कोर्ट में पेेश करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता