ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार में खेल का मैदान बना रणक्षेत्र: क्रिकेट विवाद को लेकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल; दो गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर चाकूबाजी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रामपुर ब्रह्मस्थान की है, जो कटेया थाना क्षेत्र में स्थित है।


घायल युवक की पहचान रामपुर गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने कमलेश पर चाकू से हमला कर दिया। 


आरोप है कि हमलावरों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर कई वार किए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 


डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम की सहायता से जांच शुरू कर दी गई।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो आरोपियों नूर आलम और हनान मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विधि-व्यवस्था सामान्य है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल युवक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता