ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Crime News: बिहार में छात्रा की हत्या से मचा बवाल, भोजन करते वक़्त अपराधी ने बनाया शिकार

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में एमए छात्रा की दबिया से हत्या, छत पर खाना खाते समय हमला। मौसेरे भाई आदित्य की हत्या से जुड़ा मामला, पुलिस जांच में गवाही एंगल..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहा गांव में एक अज्ञात बदमाश ने घर की छत पर भोजन कर रही एमए की छात्रा प्रिया भारती (22) की दबिया से वार करके हत्या कर दी। प्रिया गोयनका कॉलेज में एमए के अंतिम वर्ष की छात्रा थी और रौशन मिश्र की भांजी थी। उसके पिता रामनारायण ठाकुर डुमरा थाना क्षेत्र के बेली गांव के निवासी हैं। यह घटना परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है, क्योंकि मात्र दो महीने पहले प्रिया के मौसेरे भाई आदित्य की भी गोली मारकर हत्या हो चुकी थी, जिसमें प्रिया मुख्य गवाह थी।


घटना के समय प्रिया छत पर अकेले खाना खा रही थी। परिजनों के अनुसार, बदमाश घर के बगल में लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़ा और अचानक दबिया से हमला कर दिया। प्रिया के सिर, गर्दन, गाल, हाथ और कई जगह गहरे घाव हो गए। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार वाले छत पर पहुंचे तो बदमाश पहले ही कूदकर भाग चुका था। जाते-जाते उसने प्रिया की मां निशा देवी पर भी हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गई। परिवार ने किसी तरह प्रिया को सदर अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निशा देवी ने बताया कि हमले के सदमे में वह कुछ देर के लिए होश खो बैठीं, इसलिए बदमाश का चेहरा देख नहीं पाईं।


पुलिस ने इसके बाद घटनास्थल का मुआयना किया। पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने प्रिया की मां और परिजनों से विस्तार से पूछताछ की। घटनास्थल से खून से सना दबिया और प्रिया का मोबाइल बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि जांच में भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है। प्रिया के मौसेरे भाई आदित्य की 17 जुलाई को हुई हत्या का मामला भी इस घटना से जुड़ सकता है, क्योंकि प्रिया उस केस में मुख्य गवाह थी। पुलिस को शक है कि यह हत्या गवाही को दबाने के लिए की गई हो। बाजपट्टी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इलाके में छापेमारी तेज कर दी गई है।

संबंधित खबरें