ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: 26 वर्षीय को बदमाशों ने मारी गोली, मामा पर लगा आरोप

Bihar Crime News: सहरसा के महिषी में 26 वर्षीय किसान नीतीश यादव को गोली मारकर जख्मी किया गया है। चचेरे मामा पर गोलीबारी का आरोप, आरोपी ने साजिश की बात कही है। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 26 वर्षीय किसान नीतीश यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। नीतीश ने अपने चचेरे मामा मनोज पंजीयार पर गोलीबारी का आरोप लगाया है, जबकि मनोज ने इसे साजिश करार दिया है। पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़ते हुए जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के सिरवार वार्ड-03 की है। 26 वर्षीय नीतीश यादव अपने खेत में घास काट रहे थे, तभी उनके चचेरे मामा मनोज पंजीयार और अन्य लोगों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली नीतीश के दाहिने बाजू को आर-पार कर गई। घायल अवस्था में परिजन उन्हें सहरसा सदर अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।


नीतीश ने यह आरोप लगाया कि मनोज पंजीयार और उनके साथियों ने उन पर हमला किया है। दूसरी ओर, मनोज ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह 25 जून से गांव से बाहर थे और घटना के समय अपनी बेटी के काम से सहरसा में थे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।


महिषी थानाध्यक्ष जयशंकर ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत होता है। गोलीबारी के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन तहकीकात की जा रही है।


रिपोर्टर: रितेश