ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: नाबालिग ने जीजा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बहन ने कहा "ये झूठ बोल रही"

Bihar Crime News: पटना में नाबालिग ने अपने जीजा पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा दिया है, बहन ने लगाया झूठ बोलने का आरोप। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को एक नाबालिग लड़की ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता दनियावां की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा के घर गई थी, जहां अकेलेपन का फायदा उठाकर जीजा ने उसके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया।


पीड़िता ने कहा “मैं चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने नहीं सुना। जब मैंने दीदी को बताया तो उन्होंने मुझे डांटकर चुप रहने को कहा।” इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर 14 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी मोबाइल दुकान में मैकेनिक का काम करता है।


हालांकि, आरोपी की पत्नी (पीड़िता की चचेरी बहन) ने दावा किया है कि उसका पति निर्दोष है और पीड़िता झूठा आरोप लगा रही है। उसने कहा “मेरे पति ऐसा नहीं कर सकते। यह हमें बदनाम करने की साजिश है।” ज्ञात हो कि दोनों की शादी 2024 में पटना के हनुमान मंदिर में लव मैरिज के रूप में हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल से खून से सनी चादर और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकती हैं।


डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने पुष्टि की है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल जांच सहित आगे की कार्रवाई जारी है। पटना पुलिस ने इस मामले में POCSO एक्ट और IPC की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। जांच में FSL की रिपोर्ट और मेडिकल जांच निर्णायक होगी।