ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Bihar Crime News: शिव मंदिर में पुजारी की चाकू गोदकर हत्या, मंदिर परिसर में मिला शव

Bihar Crime News: मोतिहारी के पिपरा शिव मंदिर में पुजारी की चाकू गोदकर हत्या, मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिला शव। ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी। हत्या की वजह तलाशी जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिपरा शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है और वे वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।


यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा शिव मंदिर की है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर परिसर में पुजारी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा। पुजारी की चाकू गोदकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


ग्रामीणों में इस निर्मम हत्या को लेकर भारी आक्रोश है और वे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम