ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar Crime News: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की सरेआम हत्या, चुनाव प्रचार के दौरान मर्डर से हड़कंप

Bihar News: मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या से हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोकामा से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे दुलारचंद यादव की सरेआम हत्या कर दी गई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या की बात सामने आ रही है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गुरुवार को मोकामा में जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले पर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में उनके समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या करने की बात सामने आ रही है। जन सुराज के नेताओं ने आरोप लगाया है कि हमला अनंत सिंह के समर्थकों ने किया है। 


उनका आरोप है कि जन सुराज प्रत्याशी का काफिला उस वक्त अनंत सिंह की गाड़ी के पीछे चल रहा था। नेताओं का कहना है कि अचानक अनंत सिंह के समर्थक गाड़ियों से उतरे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना समयागढ़ थाना क्षेत्र के तार तर इलाके में हुई है।


घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में कई पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता