ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Crime News: कौन थे दुलारचंद यादव? जिनकी मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान सरेआम कर दी गई हत्या

Bihar Crime News: पटना जिले के मोकामा में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुलारचंद कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी और आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के मोकामा विधानसभा क्षेत्र के समयागढ़ थाना क्षेत्र के तार तर इलाके में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। दुलारचंद यादव जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई। हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुलारचंद यादव कौन थे?


दरअसल, दुलारचंद यादव का नाम मोकामा टाल इलाके में कोई अनजान नहीं था। वे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे और कभी आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। 1990 के दशक में लालू यादव के सत्ता के दौर में दुलारचंद यादव की पकड़ इस क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती थी। कहा जाता है कि वे आरजेडी के ग्राउंड-लेवल काडर को खड़ा करने वालों में से एक थे।


राजनीति के साथ-साथ दुलारचंद यादव का स्थानीय सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा था। हाल के वर्षों में उन्होंने जनसुराज आंदोलन का समर्थन किया और मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी के करीबी बन गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने लल्लू मुखिया के समर्थन में एक चुनावी गीत गाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


घटना की जानकारी मिलते ही ASP बाढ़, ग्रामीण SP और SSP पटना ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद प्रचार के दौरान किसी पुरानी रंजिश या राजनीतिक वर्चस्व को लेकर हुआ हो सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता