ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Crime News: गोपालगंज के कुख्यात अपराधी की हावड़ा में गोली मारकर हत्या, मामले की गहन जांच शुरू..

Bihar Crime News: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गोपालगंज के कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की गोली मारकर हत्या। बालू माफिया की संलिप्तता की आशंका, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar News
कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हत्या के पीछे बालू माफिया की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को हावड़ा जिले में अज्ञात अपराधियों ने गोपालगंज के कदकुंड गांव निवासी सुरेश चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।


हमलावरों ने उसके सीने और गले में तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश हावड़ा में बालू ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे बालू माफिया से जुड़ी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


सुरेश चौधरी पर बिहार और पश्चिम बंगाल में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका अपराध जगत से गहरा संबंध बताया जाता है। वारदात के बाद हावड़ा में सनसनी फैल गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा