ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच EOU का बड़ा एक्शन, तीन साइबर ठगों को दबोचा; 4 लाख कैश और भारी मात्रा में सीम कार्ड बरामद

Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है. दरभंगा से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 4 लाख नकद और भारी मात्रा में सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आर्थिक अपराध इकाई ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईओयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दरभंगा से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से चार लाख कैश और भारी मात्रा में सीम कार्ड समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


दरअसल, दरभंगा में अवैध सिम बॉक्स एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा राज्य में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में 30 अक्टुबर को केन्द्रीय एजेंसी से प्राप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर), आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना के द्वारा विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। 


विशेष छापामारी टीम के द्वारा 31 अक्टूबर को साइबर थाना, दरभंगा के सहयोग से दरभंगा जिलान्तर्गत आशापुर, मदारपुर, लक्ष्मी सागर एवं जे.पी. नगर, डोनार लेन आदि चिन्हित जगहों पर छापे मारी कर अवैध सिम बॉक्स एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर साइबर अपराध कारित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।


इओयू की टीम ने गिरोह के सरगना रौशन झा, पिता सुरेन्द्र झा सहित अन्य सहयोगी बिट्टु कुमार झा, पिता-मनोज झा और बॉबी कल्याण, पिता-सूरज कल्याण, सा०-केतल, थाना-सिटी कुरूक्षेत्र, जिला-कुरूक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में साइबर ठगी में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें