ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Crime News: बिहार में रिटायर्ड पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या, मचा बवाल..

Bihar Crime News: बिहार में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बंगाल पुलिस जवान कन्हैया प्रसाद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना घटी है। यहां हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर 85 वर्षीय रिटायर्ड बंगाल पुलिस जवान कन्हैया प्रसाद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है।


जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सो रहे कन्हैया प्रसाद यादव को करीब से गोली मारी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कन्हैया प्रसाद यादव वर्ष 2005 में बंगाल पुलिस से रिटायर्ड हुए थे और कारीसाथ गांव के निवासी थे।


इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, हत्या का कारण और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच जारी है।


रिपोर्ट: राकेश कुमार