ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: समधी ने पीट-पीटकर ले ली समधन की जान, पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में अंतरजातीय विवाह के विवाद में समधी मिथलेश पासवान ने समधन शांति देवी को पीट-पीटकर मार डाला है। खैरा गांव में हुई इस घटना के बाद SIT जांच शुरू, आरोपी फरार। इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अंतरजातीय विवाह से उपजे तनाव के चलते मिथलेश पासवान ने अपनी समधन शांति देवी (पत्नी काशी सिंह) को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला है। इस जघन्य हत्या के बाद आरोपी फरार है और पुलिस ने विशेष जांच दल गठित कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।


पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, शांति देवी के बेटे राजेश कुमार ने मिथलेश पासवान की बेटी सोनम कुमारी से अंतरजातीय विवाह किया था। इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। मिथलेश पासवान इस शादी से बेहद नाराज थे और इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात मानते थे। शुक्रवार सुबह यह तनाव हिंसक रूप ले लिया, जब मिथलेश ने शांति देवी के साथ झगड़ा किया और उन्हें इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना की सूचना डायल 112 के जरिए उपहारा थाना को मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल शांति देवी को औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।


परिजनों के बयान के आधार पर मिथलेश पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया है, जिसे जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने और ठोस सबूत जुटाने का निर्देश दिया गया है।