ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar Crime News: बिहार में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Crime News: आरा के बेलघाट में मिठाई दुकानदार प्रमोद कुशवाहा और उनके पुत्र प्रियांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
1 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में अहले सुबह एक मिठाई दुकानदार और उनके पुत्र की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया है। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और लोग दहशत में हैं।


मृतकों की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा और उनके पुत्र प्रियांशु कुशवाहा के रूप में हुई है। ये दोनों जयनगर गांव में रहते थे और पियनिया बाजार पर मौर्या मिठाई नामक दुकान चलाया करते थे। साथ ही प्रमोद कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ता भी थे।


इस घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक कारतूस और मृतकों की बाइक बरामद हुई है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है लेकिन पुलिस जांच में जुट चुकी है।  


रिपोर्टर: राकेश कुमार