ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट के बाद दबंगों ने घर मे लगाई आग; वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट के बाद एक पक्ष ने झोपड़ी में आग लगा दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी तांडव मचा रहे हैं तो दूसरी तरफ भूमि विवाद को लेकर खून बहाने का सिलसिला भी जारी है। मुंगेर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे आफरा तफरी का माहौल बन गया। 


वायरल वीडियो असरगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का बताया जा रहा है, जहां एक दिन पूर्व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के 9 लोग जख्मी हो गये और एक झोपडी में भी आग लगा दिया गया था। जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिय भागलपुर रेफर कर दिया गया। 


जानकारी के अनुसार, उस गांव में दो पक्ष जिसमें से एक पक्ष मो. शमशाद और दूसरा मो. अजरूद्दीन के परिवार के बीच का है। जहां दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को ले जम कर मारपीट हुआ और इतना ही नहीं बल्कि एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के झोपड़ी में आग भी लगा दिया गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता