ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा अपराधी

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित केशव राय गली मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब तीन अपराधियों ने बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे विजय इंटरप्राइ

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा अपराधी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित केशव राय गली मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी जब तीन अपराधियों ने बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे विजय इंटरप्राइजेज के कर्मचारी से कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की। जब कर्मचारी ने इसका विरोध किया तब अपराधियों ने गोली मार दी। 


गोली मारने के बाद कर्मचारी वही गिर पड़ा जिसके बाद अपराधी बैग लूटकर भागने लगा। लोगों की नजर जब लूटेरों पर पड़ी तो पीछा करने लगे। तभी एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गये फिर क्या था भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। अन्य दो अपराधी बैंग लेकर मौके से फरार हो गया। भागते हुए दोनों बदमाशों की तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है।


स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को सबसे पहले इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों के चंगुल से अपराधी को छुड़ाया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने अपराधी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। 


घायल कर्मचारी की पहचान 30 वर्षीय विजय आनंद गोल्डी के रूप में की गयी है। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। गोल्डी की एक साल की बेटी भी है। बताया जाता है कि अशोक राजपथ स्थित यूनियन बैंक में कर्मचारी कैंश जमा करने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने लूटने के दौरान गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।


 घायल गोल्डी का इलाज फिलहाल पीएमसीएच में चल रहा है। कितने रूपये की लूट हुई है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन बताया जाता है कि गोल्डी हमेशा बैंक में 15 से 20 लाख रुपये जमा करता था। गिरफ्तार अपराधी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। वही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।   


बिहार: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को मारी गोली, भीड़ के हत्थे चढ़ा अपराधी  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता