ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

बिहार: बदमाशों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, मामूली विवाद को लेकर की अंधाधुंध फायरिंग

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर मारपीट दौरान जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में चाचा और भतीजे को गोली लग गई है। गोली लगने से चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

बिहार: बदमाशों ने चाचा-भतीजा को मारी गोली, मामूली विवाद को लेकर की अंधाधुंध फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर मारपीट दौरान जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में चाचा और भतीजे को गोली लग गई है। गोली लगने से चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जबकि मारपीट में एक व्यक्ति भी घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोल की है।


गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान ज्ञान टोल के रहने वाले मंटू यादव और उसके भतीजा सावन यादव के रूप में की गई है। जबकि मारपीट में मिथिलेश यादव घायल है। घायल मंटू यादव ने बताया है कि मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी ने उसके दामाद मिथिलेश यादव के साथ मारपीट कर रहा था। मारपीट का विरोध करने पर आरोपी नाराज हो गया और अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।


मारपीट से मन नहीं भरा तो दबंगों के द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग में चाचा और भतीजे को गोली लग गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। गोली लगने के बाद चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। आनन फानन में दोनों को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। 


पीड़ितों का कहना है कि घटना की सूचना साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को दिया गया लेकिन इसके बावजूद पुलिस घटनास्थल पर कई घंटे तक नहीं पहुंची। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच जुट गई है। किस वजह से बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता