ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

भूमि विवाद में बदमाशों ने किसान को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदम

भूमि विवाद में बदमाशों ने किसान को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने एक किसान को गोली मार कर जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। यह गोलीबारी की घटना को किसान के साथ अंजाम दिया गया है। यह गोली किसान के दाएं पैर में लगी है। जिससे वह बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद जख्मी किसान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला लाखों थाना क्षेत्र के भैरवार गांव का बताया जा रहा है। घायल की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के भैरवार गांव वार्ड-8 निवासी रामविलास सिंह का करीब 40 वर्ष से पुत्र रणधीर कुमार के रुप में हुई है। गोली से जख्मी रणधीर कुमार ने बताया कि लगभग 40 साल से जमीन विवाद है, जब हम 10 साल के थे उसी वक्त से मेरे पड़ोसी गोपाल सिंह से विवाद चल रहा है। 


जख्मी किसान ने बताया कि उनका पड़ोसी मनबढू किस्म का है जो लगातार जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम देते रहता है। इसी कड़ी में आज गोपाल सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रणधीर के घर पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली रणधीर को बाएं पैर में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर लाखों थाने की पुलिस पूरे मामले की हकीकत में जुट गई है। 


बता दे कि बीते गुरुवार को भी जमीन विवाद को लेकर नगर थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं दूसरे युवक गोली के बारूद से जख्मी हो गया था। स्कूटी सवार युवक अपने दोस्त के साथ मंडलकारा में बंद पिता और भाई के लिए खाना लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड-19 का रहने बाला राम गुलाम सिंह के बेटे राजू सिंह और दूसरा युवक शंकर सिंह का बेटा ओम प्रकाश को गोली के बारूद से घायल हो गया था।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता