ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

भूत -प्रेत के चक्कर में चचेरे भाई को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां भूत -प्रेत के चक्कर में घर में सो रहे चचेरे भाई को एक युवक ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप

भूत -प्रेत के चक्कर में चचेरे भाई को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां भूत -प्रेत के चक्कर में घर में सो रहे चचेरे भाई को एक युवक ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का मचा हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर अलग -अलग तरह की चर्चा चल रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार,आरा में भूत-प्रेत के चक्कर में दो बदमाशों ने चचेरे भाई को गोली मार दी। हालांकि अभी पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है। पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है। पत्नी मालती देवी विवाद की बात से इनकार भी नहीं कर रहीं। वह विवाद के बारे में कुछ बताने से बचती दिख रही है। 


जिले के चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक किसान को गोली मार दी और फरार हो गए। जख्मी 55 वर्षीय सुनील साव चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव निवासी स्व.शिव जन्म साव के पुत्र है। वे पेशे से किसान है। जख्मी किसान को गोली दाएं साइड सिर में लगी है।  उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। हमलावर दो की संख्या में थे।


इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुरुआती में पूछताछ में भूत-प्रेत के चक्कर में चचेरे भाई पर ही गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है। घटना रात डेढ़ बजे के आसपास की है। वहीं, जख्मी किसान की पत्नी मालती देवी ने बताया कि शनिवार की देर रात उनके पति घर के बाहर मच्छरदानी में सोए हुए थे। साथ में वह भी थी। इस दौरान दो हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और बिना कुछ बोले उनके दाएं साइड सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज और खून के छींटे शरीर पर पड़ी तो वह जगी। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से भाग गए।