ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Arrah Crime News: वार्ड पार्षद के पति और ससुर की पिटाई का वीडियो वायरल, गली में ठेला ले जाने को लेकर बवाल

ARRAH: आरा के कोइलवर नगर पंचायत के वार्ड 11 की पार्षद गुड्डी बानो के पति और ससुर को पड़ोसी ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लाठी डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो र

Arrah Crime News: वार्ड पार्षद के पति और ससुर की पिटाई का वीडियो वायरल, गली में ठेला ले जाने को लेकर बवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा के कोइलवर नगर पंचायत के वार्ड 11 की पार्षद गुड्डी बानो के पति और ससुर को पड़ोसी ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लाठी डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। गली से ठेला ले जाने को लेकर भारी बवाल हुआ।


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट रहा है। घायलों को परिजन कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल दोनों को रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर वार्ड पार्षद ने कोईलवर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। 


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब पार्षद गुड्डी बानो के पति मो. मुन्ना अज़ीज़ अंसारी गली से ठेला लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी उसी मुहल्ले के कुछ लोग अपने घर के सामने से ठेला नहीं ले जाने की नसीहत देते हुए गाली गलौज की। बात इतनी बढ़ गयी की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता