ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बहू ने पत्थर से मारकर सास को मौत के घाट उतारा, सीढ़ी पर चढ़ने को लेकर हुआ झगड़ा

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरी गांव में बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद में एक बहू ने अपनी ही सास की पत्थर मारकर हत्या कर दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरी गांव में बुधवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मामूली विवाद में एक बहू ने अपनी ही सास की पत्थर मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालती देवी, जो कोरी गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव प्रसाद की पत्नी थीं, घर की छत पर गेहूं सुखाने के लिए लोहे की सीढ़ी से ऊपर जा रही थीं। उसी दौरान बहू नीलम देवी ने उन्हें सीढ़ी पर चढ़ने से रोक दिया।


बताया जा रहा है कि यह सीढ़ी नीलम के पति द्वारा लगाई गई थी और उसका कहना था कि उसके पति के आदेश अनुसार उस पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं चढ़ सकता। इसी बात को लेकर सास और बहू के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान बहू ने पास में पड़ा भारी पत्थर उठाया और सास के सीने पर जोर से दे मारा, जिससे वह वहीं गिर पड़ीं और बेहोश हो गई।


परिजनों ने तुरंत उन्हें कोरी बाजार के एक स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी बहू नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, नीलम का पति गांव से बाहर नौकरी करता है और घटना के समय वह घर पर नहीं था। मृतका की बेटी बबीता देवी ने पुलिस को बताया कि यह कोई पहली बार नहीं था जब बहू ने सास के साथ इस तरह का व्यवहार किया हो। पहले भी दोनों के बीच घरेलू विवाद होते रहे थे।


इस दर्दनाक घटना से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इस क्रूरता की कड़ी निंदा की है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर को भी बरामद कर लिया गया है।