ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में माहौल खराब करने की कोशिश, शरारती तत्वों ने हनुमान मंदिर को तोड़ा; ग्रामीणों ने किया भारी बवाल

Bihar Crime News: भोजपुर के आरा में शरारती तत्वों ने मोपती बाजार स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पांच घंटे तक सड़क जाम कर विरोध किया।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपती बाजार स्थित सड़क किनारे बने हनुमान मंदिर को सोमवार की मध्यरात्री शरारती तत्वों ने ध्वस्त दिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर टूटे हुए हनुमान मंदिर पड़ी आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारी बवाल कर दिया।


गुस्साए लोगों ने करीब पांच घंटे तक सड़क को जाम रखा। सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरफ ठप्प रहा। सूचना मिलते ही पीरो एसडीओ कृष्णा उपाध्याय, एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, तरारी विधायक विशाल प्रशांत उर्फ़ सुशील पांडेय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गए। 


एसडीओ कृष्णा उपाध्याय के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटवाया। पूजा अर्चना के बाद तरारी विधायक विशाल प्रशांत पूर्व सुशील पांडेय द्वारा नारियल तोड़कर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक पहल पर मंदिर निर्माण हेतु पांच सदस्य टीम गठित की गई। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता