ब्रेकिंग
पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल✦पटना में CM आवास के सामने कार एक्सीडेंट, नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा✦जहरीली शराब कांड में चार दोषी को आजीवन करावास की सजा, करीब दो दर्जन लोगों की हुई थी मौत✦बिहार में भ्रष्ट अभियंता पर निगरानी का शिकंजा, पटना से भागलपुर तक 5 शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में उड़े लाखों रुपये? वायरल वीडियो में नोटों की बारिश का क्या है सच?✦जमुई में चोरी का आरोप लगाकर युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, ब्लाउज पहनाकर जेब में रखी चेन, वीडियो वायरल

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन दलाल गिरफ्तार

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी के मामले का खुलासा किया। सीमा स्तंभ संख्या 246 के पास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे तीन पुरुष और दो महिल

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, तीन दलाल गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: भारत-नेपाल सीमा पर गश्ती के दौरान एसएसबी जवानों ने मानव तस्करी के मामले का खुलासा किया। सीमा स्तंभ संख्या 246 के पास नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे तीन पुरुष और दो महिला को पूछताछ के लिए रोका गया। प्रारंभिक पूछताछ में टालमटोल के बाद सख्ती से पूछताछ की गई तब मानव तस्करी की बात सामने आई। 


एसएसबी जवानों ने सभी को लौकहा बाजार स्थित एसएसबी कैंप में लाया। जहां सहायक कमांडेंट अजीत कुमार ने उनसे गहन पूछताछ की। आरोपियों की पहचान 49 वर्षीय मोहम्मद आजाद आलम, 37 वर्षीय मोहम्मद मुशाहिद, और 44 वर्षीय मोहम्मद तबरेज आलम के रूप में हुई। तीनों पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के भुतहा गांव के रहने वाले हैं।


एक महिला की उम्र 33 साल और दूसरी की 22 साल है। इन दोनों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर कुछ महीने पहले नेपाल ले गए थे। वहां उन्हें कोई काम नहीं दिया गया और एक अन्य देश में ले जाने की साजिश रची गई। महिलाओं के विरोध और वापसी की मांग पर मामला बिगड़ गया। 


शारीरिक शोषण का आरोप

 महिलाओं ने सहायक कमांडेंट को बताया कि नेपाल में रहने के दौरान अन्य लोगों ने जबरन उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उन्हें धमकी दी। एसएसबी ने तीनों पुरुषों और दोनों महिलाओं को लौकहा पुलिस को सौंप दिया। दोनों महिलाओं को झंझारपुर न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गया, जहां दफा 183 बीएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..