ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

न्यायिक जांच के बीच हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे भरत तिवारी के परिजन, HC में जल्द दायर करेंगे याचिका

Bharat Tiwari: भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में परिजनों का कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और वे मामले की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग करेंगे।

Bharat Tiwari
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bharat Tiwari: भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच जारी है। इसी बीच भरत भूषण तिवारी के परिवार के लोग बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। परिवार का कहना है कि श्राद्धकर्म पूरा होने के बाद वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।


भरत भूषण तिवारी की भाभी सुमन देवी ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की हत्या एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है। उनके अनुसार, भरत के पास कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और सबूत थे और इसी कारण उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने शुरुआत में तीन गोलियां लगने की बात कही थी, जबकि रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटनास्थल पर उनकी सास ने तीन गोलियां चलते हुए देखी थीं। परिवार का कहना है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।


परिजनों ने मामले की जांच को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जांच किसी सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) जज से नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के कार्यरत (सीटिंग) जज की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। परिवार का आरोप है कि प्रशासनिक तंत्र पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।


परिवार का कहना है कि वे लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। परिजनों के अनुसार, घटना के 10 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने स्पष्ट किया है कि 30 जून को श्राद्धकर्म पूरा होने के बाद एक-दो दिनों के भीतर वे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता