ब्रेकिंग
Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Buxar Road Accident : बक्सर-पटना फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, खड़े मिक्सर ट्रक में घुसी गाड़ी; 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत गंभीर✦Bihar Politics : बिहार में फिर बदलने वाली है सरकार? छोटे सरकार अनंत सिंह ने दिया बड़ा संकेत, तेजस्वी यादव की सत्ता में वापसी का सपना होगा पूरा ...✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज

भागलपुर शूटआउट केस: मुख्य पार्षद राजकुमार उर्फ गुड्डू की पटना में इलाज के दौरान मौत, EO कृष्ण भूषण की हुई थी हत्या

Bhagalpur shootout case: भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद में टेंडर विवाद के दौरान गोली लगने से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार उर्फ गुड्डू की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में पहले ही एक अधिकारी की मौत हो चुकी थी।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhagalpur shootout case: बिहार के भागलपुर में सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में बीते 28 अप्रैल को टेंडर विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार उर्फ गुड्डू ने इलाज के दौरान आखिरकार दम तोड़ दिया। पटना के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।


घटना के दौरान अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


इस हमले में राजकुमार गुड्डू के सिर और सीने में दो गोलियां लगी थीं। पटना में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पाए। गोली लगने के 11 दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। राजकुमार गुड्डू भाजपा से जुड़े हुए थे।


पुलिस जांच में सामने आया कि इस हमले का मास्टरमाइंड नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी का पति रामधनी यादव था। छापेमारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया था, जबकि अन्य कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता