ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

बिहार में नाबालिग लड़के की हत्या पर बवाल, खदान से डेड बॉडी मिलने पर भड़के लोग; आगजनी कर सड़क को किया जाम

Bihar Crime News: नवादा में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हत्या के बाद ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन किया. लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नवादा जिले में एक 15 वर्षीय बालक की हत्या के बाद इलाके में भारी बवाल और आगजनी हुई है। गोनी पहाड़ के पास खदान क्षेत्र से शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। काली मंदिर के पास सड़क जाम कर नारेबाजी की गई और आक्रोशित भीड़ ने आगजनी की घटनाएं भी कीं।


मृतक की पहचान गोनवां गांव निवासी 15 वर्षीय वंशराज उर्फ बंसू राज के रूप में हुई है। परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि किशोर को घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ले जाकर मारा गया और फिर खदान के पानी में फेंक दिया गया। शव पर चोट के कई निशान, आंख क्षतिग्रस्त होने और शरीर पर दाग-धब्बे मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


परिवार ने पुलिस पर मामले में त्वरित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और उन्होंने मुफस्सिल थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दी। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी देखी गईं।


मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बच्चे की आंख निकाल ली गई थी और शरीर पर जख्मों के निशान साफ दिख रहे थे। उन्होंने पुलिस पर पहले मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता