ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

IIT पटना कैंपस में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के पास शव मिलने से हड़कंप

Patna News: पटना के बिहटा स्थित IIT Patna परिसर में छात्र हर्षित पटनायक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना जिले के बिहटा स्थित अमहारा थाना क्षेत्र में आईआईटी पटना परिसर से शनिवार सुबह एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हर्षित पटनायक के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह आईआईटी परिसर के बॉयज हॉस्टल के पास स्थित मैदान में लोगों ने एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार शाम इलाके में तेज बारिश और हवाओं के कारण परिसर में कई जगह पानी भर गया था और कुछ स्थानों पर बिजली के तार भी टूटकर गिर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि छात्र सुबह टहलने या किसी कार्य से बाहर निकला होगा और उसी दौरान हादसा हुआ होगा।


पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आईआईटी प्रशासन से शव मिलने की सूचना पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।


आईआईटी पटना प्रशासन ने अपने बयान में गहरा शोक व्यक्त करते हुए बताया कि हैदराबाद निवासी सदासिवुनी हर्षित पटनायक (2201EE89) का कलाम हॉस्टल के पास एक दुर्घटना में निधन हो गया। हर्षित ने संस्थान में तीन वर्ष पूरे कर लिए थे और वर्तमान में ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के तहत आईआईएम बॉम्बे में अध्ययनरत थे।


संस्थान के अनुसार, वह अपने सहपाठियों के फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने आईआईटी पटना आए थे। इस दुखद घटना से पूरा परिसर स्तब्ध है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता