ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरार

Bihar Crime News: सारण के खैरा थाना क्षेत्र के खुदाईबाग गांव में एक ही घर से दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों देवरानी-जेठानी थीं। घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
देवरानी-जेठानी की हत्या
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित खुदाईबाग गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं के शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के बीच भय और मातम का माहौल है।


मृत महिलाओं की पहचान 27 वर्षीय प्रीति कुमारी, पति नागा सिंह, तथा 22 वर्षीय ज्योति कुमारी, पति मोहन सिंह, के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं सगे भाइयों की पत्नियां थीं और आपस में देवरानी-जेठानी लगती थीं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में दोनों महिलाओं के शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। 


घटना की सूचना पर खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों और शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों महिलाओं की गला घोंटकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस ने मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही करने की बात कही है।


घटना को लेकर सबसे बड़ा संदेह इस बात से गहरा गया है कि वारदात के बाद से ही ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


ग्रामीणों के मुताबिक परिवार में लंबे समय से घरेलू और पारिवारिक विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रही है।


इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे खुदाईबाग गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस निर्मम घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता