ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में साइबर अपराधियों के नए पैतरे: कभी PM तो कभी खुद को पुलिस अधिकारी बताकर दे रहे झांसा; इस जिले में रोज 30 से अधिक शिकायतें

Cyber Crime in Bihar: पूर्णिया में साइबर ठग AI-जनरेटेड आवाज का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। जन धन योजना के नाम पर भी फर्जी मैसेज भेजकर बैंक खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं, रोज दर्जनों शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

Cyber Crime in Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Cyber Crime in Bihar: बिहार में साइबर अपराधियों ने ठगी के तरीके में बड़ा बदलाव करते हुए अब खुद को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बताकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पूर्णिया जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और औसतन हर दिन 30 से अधिक शिकायतें साइबर थाना पहुंच रही हैं।


पुलिस के अनुसार, ठग अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पीएम नरेंद्र मोदी की आवाज बनाकर लोगों को फोन और मैसेज भेज रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं, जिसके झांसे में आकर लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं।


हाल ही में जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एकांबा निवासी सुधीर प्रसाद मजूमदार के साथ भी इसी तरह की ठगी हुई। उन्हें एक मैसेज मिला जिसमें जन धन योजना के तहत 2000 रुपये देने का लालच दिया गया था। जैसे ही उन्होंने मैसेज को स्क्रैच किया, उनके बैंक खाते से 1496 रुपये की निकासी हो गई।


इस मामले में शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है। साइबर पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में लगातार जांच की जा रही है, लेकिन अपराधी नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ठग अब केवल पीएम और सीएम ही नहीं, बल्कि एसपी, डीएम, पुलिस, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर भी लोगों को डराकर या लालच देकर ठगी कर रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट और केवाईसी अपडेट के नाम पर भी बड़ी संख्या में साइबर फ्रॉड सामने आ रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता