ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की ऐसी थर्ड डिग्री की रूह कांप जाए, चोर ने कोर्ट रूम में रो-रोकर सुनाई आपबीती; कहा- जज साहब.. प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला

BHAGALPUR: भागलपुर में चोरी के एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने बिहार पुलिस (bihar police) की थर्ड डिग्री टॉर्चर (third degree) की पोल खोल दी। आरोपी ने कोर्ट (court) रूम में रो

Bihar Crime News: बिहार पुलिस की ऐसी थर्ड डिग्री की रूह कांप जाए, चोर ने कोर्ट रूम में रो-रोकर सुनाई आपबीती; कहा- जज साहब.. प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में चोरी के एक मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी ने बिहार पुलिस (bihar police) की थर्ड डिग्री टॉर्चर (third degree) की पोल खोल दी। आरोपी ने कोर्ट (court) रूम में रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस की करतूत का खुलासा कर दिया। आरोपी ने कोर्ट के समक्ष कहा कि पुलिस ने अपराध स्वीकार कराने के लिए उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया है।


दरअसल, यह पूरा मामला अकबरनगर थाना क्षेत्र का है। बीते 8 दिसंबर को मोबाइल छिनतई और उस मोबाइल फोन में यूपीआई के जरिए एक लाख रुपए का गलत ट्रांजेक्शन की शिकायत पुलिस के सामने आई थी। पुलिस ने अकबरनगर थाने में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने रोशन झा और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया था।


आरोपी रोशन झा की मानें तो थाने में पुलिस ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और ऐसी थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया कि उसे अपना गुनाह कबूल करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी रोशन ने जब जज के सामने अपनी आपबीती सुनाई तो जज के साथ साथ कोर्ट रूम में मौजूद लोग हैरान रह गए।


एसीजेएम 1 की कोर्ट ने आरोपी की दुख भरी दास्तान ध्यान से सुना और मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दे दिया। मामला सामने आने के बाद सिटी एसपी डॉ. के रामदास ने मामले की जांच कराने की बात कही है और कहा है कि जो भी आरोप पुलिसकर्मियों पर लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं। जो भी पुलिसकर्मी मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें