ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, जबरन छीनी जब्त शराब; हिरासत में 6 हमलावर

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस से जब्त शराब भी छीन ली गई और कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में सोमवार की रात अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस द्वारा दो घरों से जब्त की गई शराब भी छीन ली। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं और तीन पुरुषों समेत छह संदिग्धों को पकड़ा है। 



जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब सात बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रुदलपुर गांव के दो घरों में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम छापेमारी करने गांव पहुंची। रास्ता संकरा होने के कारण पुलिसकर्मियों को अपना वाहन कुछ दूरी पर ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद टीम पैदल गांव में पहुंची और संबंधित घरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने दोनों घरों से थोड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की।



शराब बरामदगी के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पदाधिकारियों व जवानों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को आगे कर पुलिस टीम पर हमला किया और जब्त शराब छीन ली। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। पर्याप्त बल पहुंचने के बाद पुलिस ने दोबारा गांव में छापेमारी की और तीन महिलाओं तथा तीन पुरुषों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।



घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिरासत में लिए गए छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल स्थानीय पुलिस अधिकारी मामले पर विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। सदर-2 एसडीपीओ राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद मीडिया के साथ विवरण साझा किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता