ब्रेकिंग
रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा

बेटी की शादी पर किन्नरों ने मांगे पैसे, तब दारोगा ने तान दी रिवाल्वर

PATNA: पटना में एक दारोगा की किन्नरों से कहासुनी हो गयी। काफी देर तक तू-तू मैं मैं होता रहा। बात इतनी बढ़ गयी कि दारोगा सुनील कुमार सिंह को अपना सर्विस रिवाल्वर तक निकालना पड़

बेटी की शादी पर किन्नरों ने मांगे पैसे, तब दारोगा ने तान दी रिवाल्वर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में एक दारोगा की किन्नरों से कहासुनी हो गयी। काफी देर तक तू-तू मैं मैं होता रहा। बात इतनी बढ़ गयी कि दारोगा सुनील कुमार सिंह को अपना सर्विस रिवाल्वर तक निकालना पड़ गया। रिवाल्वर निकालने से गुस्साएं किन्नरों ने दारोगा के सर्विस रिवाल्वर छिन लिया और उसे रामकृष्णा नगर थाने में जमा कर दिया।


दरअसल पटना के बेऊर थाना क्षेत्र में दारोगा सुनील कुमार सिंह की बेटी की शादी हाल में ही हुई थी। शादी के बाद बधाई देने किन्नर घर पर पहुंच गये। किन्ररों ने दारोगा सुनील कुमार से पैसे की मांग की। इसी क्रम में किन्नरों और दारोगा के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गयी। 


किन्नर दारोगा के घर के बाहर खूब शोर मचाने लगे जिससे गुस्सा होकर दारोगा ने अपने सर्विस रिवाल्वर किन्नरों पर तान दिया। रिवाल्वर को देखते ही किन्नर भी आक्रोशित हो गये और दारोगा से रिवाल्वर लेकर रामकृष्णा नगर थाने में जमा कराया। रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता