ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार बदमाशों ने दो युवक को मारी गोली, एक की मौत

Bihar Crime News: बेगूसराय के लोहियानगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी है। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Crime News
बेगूसराय में बेखौफ हुए बदमाश
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।


यह वारदात लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास सोमवार को हुई। मृतक की पहचान स्वर्गीय छोटू महतो के लगभग 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक का नाम प्रिंस कुमार बताया जा रहा है, जिसे पीठ में गोली लगी है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने के बाद दोनों युवकों को आनन-फानन में बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रिंस कुमार का इलाज चल रहा है।


घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी जारी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता