ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बेगूसराय: सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाया, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक, घटना से इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिसे से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। जिससे दो की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन की ह

बेगूसराय: सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाया, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक, घटना से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय जिसे से सामने आ रही है जहां एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। जिससे दो की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़हाड़ा वार्ड संख्या-11 की है। जहां मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गयी। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


गंभीर रूप से जख्मी यासमीन खातून ने बताया कि पिता की मां के साथ पिछले 5 वर्षों से अनबन चल रही थी और लगातार उसके द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया। अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिड़ककर आग लगा दी। घर में बंद सभी चिखते चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गयी। 


इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल है जिनका इलाज जारी है। तीनों जिन्दगी और मौत के बीच झुल रहे हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता