ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पिस्टल लहराकर डांस करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, FIR दर्ज

BEGUSARAI: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। 9 सितंबर को फर्स्ट बिहार पर एक खबर प्रसारित की गयी थी कि कैसे पिस्टल लहराकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल मंच पर डांस कर रही थी और

फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ पिस्टल लहराकर डांस करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: एक बार फिर फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। 9 सितंबर को फर्स्ट बिहार पर एक खबर प्रसारित की गयी थी कि कैसे पिस्टल लहराकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल मंच पर डांस कर रही थी और उसके साथ कुछ युवक भी हथियार के साथ ठुमके लगा रहे थे।फर्स्ट बिहार पर खबर प्रसारित होने के बाद बेगूसराय एसपी ने कार्रवाई की है। पुलिस ने पिस्टल लहराकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ डांस करने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।  


सोशल मीडिया पर बार डांसरों के हथियार लहराते वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह वायरल वीडियो भगवानपुर थाना क्षेत्र के अकहा करू टोल का है। नर्तकी के साथ हथियार लहराते हुए डांस कर रहे वीडियो की पुलिस ने पुष्टि की है। एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ व्यक्ति महिला डांसर के साथ नाच रहे थे इस दौरान अवैध हथियार का प्रदर्शन किया गया। 


एसपी मनीष के निर्देश पर भगवानपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गयी और छापेमारी की गयी। इसी दौरान पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि वायरल वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वो ग्राम छोटी अकहा बरैय टोल शोखा स्थान मंदिर के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान छोटी अकहा वार्ड -1 के रहने वाले दिनेश चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार, संजात महादेव स्थान वार्ड-5 के रहने वाले वकील चौरसिया के 24 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार दोनों बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।


जबकि तीसरा व्यक्ति समस्तीपुर जिले के डोरापर चंदौली वार्ड-8 के रहने वाले रामचंद्र सिंह के 27 वर्षीय पुत्र मुकुल कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल जब्त किया गया है। तीनों के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी है। 


दरअसल, बेगूसराय में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ बार बालाओं के साथ डांस करते दो वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में स्टेज पर भोजपुरी गानों पर डांस कर रही लड़की के हाथ में एक नहीं बल्कि दो-दो पिस्टल दिख रहा है। बदमाशों के गैंग के बीच लड़की स्टेज पर डांस कर रही है और एक के बाद एक बदमाश द्वारा हाथ में हथियार देकर डांस करवा रहे हैं।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता