ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का जहां अपराधियों ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय का जहां अपराधियों ने फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। अपराधियों ने देर शाम कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक कॉलेज के पास लोहिया नगर फ्लाई ओवर की है। 


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड 38 निवासी ओमप्रकाश दास के 32 वर्षीय पुत्र गोपाल कुमार दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक राजोरा में कपड़ा दुकान चलाता था। दुकान बंद करके घर अशोक नगर पोखरिया लौट रहा था। तभी पीछा कर रहे अपराधियों ने आयुर्वैदिक कॉलेज के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।


 जिसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी समेत कई थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि घटना से कुछ ही दूरी पर नगर थाना और मुफ्फसिल थाना और डीएम आवास सहित एसपी आवास भी है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्याबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में कपड़ा दुकानदार की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता