ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Bihar Crime News: घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके बच्चे को अगवा क

Bihar Crime News: घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां घर के बाहर खेल रहा तीन साल का मासूम रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके बच्चे को अगवा कर लिया गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड-12 का है। पुलिस बच्चे को तलाश कर रही है लेकिन अभीतक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।


दरअसल, नवादा जिले के रहने वाले गोरेलाल कुमार अपनी पत्नी के साथ नगर थाना क्षेत्र के हर्रख वार्ड 12 के एक लॉज में रहते हैं और इडली सांभर बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 20 नवंबर को उनका 3 वर्षीय बेटा पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। शाम होने के बाद सभी बच्चे वापस आ गए लेकिन उनका बेटा अंकित राज वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई। 


बच्चे के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। वह 21 नवंबर को वापस घर जाने वाले थे लेकिन 20 नवंबर को ही उनका 3 वर्षीय अंकित कुमार गायब हो गया। बच्चों की मां ने एवं पिता ने अपहरण की आशंका जताई है एवं नगर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी है। इस बीच परिजनों के द्वारा जगह-जगह पर्चे पोस्टर चिपका कर भी बच्चे की तलाश की जा रही है। परिवार के सभी लोगों का इकलौते पुत्र के खो जाने की वजह से रो-रोकर बुरा हाल है। 


सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने कहा है कि इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल जा रहा है लेकिन अब तक बच्चों के अपहरण के संबंध में कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस के द्वारा पीड़ित के संबंधी एवं लॉज में रहने वाले अन्य लोगों से पूछ ताछ के साथ-साथ सभी तकनीकी एवं गैर तकनीकी तरीके से अनुसंधान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी बच्चे को सुरक्षित वापस प्राप्त कर लिया जाएगा। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता